⚡ ब्रेकिंग News

बकरी विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, दो घायल

बकरी विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, दो घायल

केएमबी आमिर अशरफ
अमेठी। जनपद अमेठी के कोतवाली क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बकरी के पानी पीने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पीठीपुर गांव में एक पक्ष की बकरी ने दूसरे पक्ष के घर के बाहर रखी बाल्टी से पानी पी लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही उग्र विवाद में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा ईंट-पत्थर भी फेंके गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। घटना में एक बुजुर्ग सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। एक पक्ष के बाप-बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...