⚡ ब्रेकिंग News

कोतवाली पुलिस ने 03 अभियुक्तों को नाजायज गांजा के साथ किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने 03 अभियुक्तों को नाजायज गांजा के साथ किया गिरफ्तार

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व कोतवाली पुलिस टीम द्वारा विगत रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर देवरिया से रेलवे माल गोदाम के पास से 03 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः कार्तिक पाण्डेय उर्फ अथर्व पाण्डेय पुत्र वीरेन्द्र पाण्डेय साकिन पाण्डेय चकिया थाना भोरे जनपद गोपालगंज (बिहार) हाल मुकाम टीचर्स कालोनी थाना सलेमपुर जनपद देवरिया उम्र 22 वर्ष, नीरज यादव पुत्र सोहन यादव साकिन विशुनपुरा पाण्डेयचक थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया उम्र 22 वर्ष व सन्नी यादव पुत्र राजकिशोर यादव साकिन विशुनपुरा पाण्डेय चक थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 किलोग्राम 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 287/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...