⚡ ब्रेकिंग News

शिक्षा की अलख जगा रहा घर सुल्तानपुर फाउंडेशन का ज्ञानदीप अभियान का 28वा सप्ताह संपन्न, मदर्स डे के उपलक्ष्य में चला विशेष सत्र

शिक्षा की अलख जगा रहा घर सुल्तानपुर फाउंडेशन का ज्ञानदीप अभियान का 28वा सप्ताह संपन्न, मदर्स डे के उपलक्ष्य में चला विशेष सत्र 

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति प्रज्वलित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ज्ञानदीप अभियान के अंतर्गत घर सुल्तानपुर फाउंडेशन टीम द्वारा पीछे 28 सप्ताह से बच्चों को उनकी कक्षा एवं स्तर के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं गणित विषयों की गहन एवं व्यवस्थित जानकारी प्रदान की जा रही है
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को न केवल विषयों का सैद्धांतिक ज्ञान दिया, बल्कि सरल एवं रोचक तरीकों से पढ़ाकर उनकी समझ को और अधिक मजबूत किया। बच्चों में सीखने के प्रति उत्साह, जिज्ञासा एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना, उनके बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना तथा उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरित करना है। नियमित रूप से आयोजित हो रहे इस अभियान के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हो रहा है। इस अवसर पर घर सुल्तानपुर फाउंडेशन टीम के शिक्षक के रूप में मधुरम पाठक, नितिन मिश्रा , सचिन सिंह, अभिनव सिंह समरेंद्र सिंह , रमेश प्रजापति उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने समर्पण भाव से बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...