⚡ ब्रेकिंग News

हाई कोर्ट के आदेश पर चला प्रशासन का बुलडोजर, गाटा संख्या 764 से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

हाई कोर्ट के आदेश पर चला प्रशासन का बुलडोजर, गाटा संख्या 764 से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

केएमबी खुर्शीद अहमद 
 बाजार शुक्ल,अमेठी। जनपद के विकास खंड बाजार शुक्ल अंतर्गत ग्राम सभा दक्खिनगांव क्यार में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण हटवाया। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने गाटा संख्या 764 पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राजस्व विभाग, चकबंदी टीम और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, राजस्व टीम एवं चकबंदी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है।प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि अथवा विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दी, वहीं अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी कराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...