दबंग के आतंक से महिला व उसका परिवार परेशान, थाने से भी नहीं मिल पा रहा महिला को न्याय
सिंहपुर अमेठी। जनपद के थाना क्षेत्र इन्हौना के पूरे भट्ठा मजरे शेखन गांव का एक मामला प्रकाश में आया है, जहां एक पीड़ित महिला सरजूदेई पत्नी रामबरन ने स्थानीय थाने पर लिखित शिकायत पत्र देकर उक्त गांव के ही रहने वाले दबंग हरिराम पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दिनांक 9 मई 2026 की रात्रि को हरिराम हमारे घर पर कूदे आवाज सुनकर मेरी बेटी जाग गई और शोर मचाने लगी जब तक घर के सभी लोग जागते तब तक हरिराम भद्दी भद्दी गोलियां देते हुए मौके से भाग गए। उसके बाद मेरे द्वारा डॉयल 112 पर फोन करके शिकायत की गई मौके पर 112 पुलिस जब पहुंची तो आरोपी भाग चुका था 112 पुलिस ने इन्हौंना थाने पर जाने के लिए कहा तो मैं अपने पति के साथ रात्रि 11 बजे थाने पहुंची, लेकिन रात्रि में मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद हम लोग घर वापस लौट आए उसके बाद रात्रि लगभग ढाई बजे मेरे घर पर हरिराम फिर कूदे जिसका विरोध मेरे व मेरे पति द्वारा किया गया लेकिन हरिराम गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर आमदा हो गए छीना छपटी में मेरे गले से सोने की लाकेट छीन कर भाग गए जिसकी कीमत लगभग 18 हजार के आसपास होगी। जिसकी लिखित शिकायत मेरे द्वारा इन्हौना पर की गई लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित महिला सरजूदेई का कहना है कि हरिराम की नीयत मेरे ऊपर खराब है घर पर किसी के न रहने के बाद मेरे घर पर कूद पड़ते हैं और मेरे साथ गलत काम करने की कोशिश करते हैं। आए दिन मेरे परिवार को परेशान करने की कोशिश करते रहते हैं शराब के नशे में मारपीट गाली गलौज करने पर उतारू हो जाते हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि स्थानीय थाने पर मेरे द्वारा इस मामले की कई बार शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते आए दिन हरिराम के द्वारा मुझे व मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है। वहीं पीड़ित महिला सरजूदेई ने पुलिस अधीक्षक अमेठी से न्याय की गुहार लगाते हुए दबंग व्यक्ति के आतंक से बचाने की मांग की है।
Post a Comment