⚡ ब्रेकिंग News

स्कॉर्पियो सहित दो तस्कर 98 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

स्कॉर्पियो सहित दो तस्कर 98 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

केएमबी शंभू नाथ दुबे
देवरिया। श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 98 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की और इसमें शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई सोमवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस टीम ने बंकुल मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया। तस्करों ने गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूरी पर ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को कब्जे में ले लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 98 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में बिहार के सिवान जिले के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनवर अली पुत्र अकबर हुसैन निवासी बरहोगा जहू, थाना जामो बाजार, जनपद सिवान, बिहार और धनु कुमार पुत्र सुदर्शन प्रसाद निवासी तितिरा, थानामैरवा, जनपद सिवान, बिहार के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना श्रीरामपुर में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार सीमा से जुड़े क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...