किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी ने भरी हुंकार
सुल्तानपुर 25 मई। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की मासिक बैठक गौरी शंकर पांडे जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में तिकोनिया पार्क सुल्तानपुर में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। आज तक किसी भी विभाग द्वारा किसान समस्या का समाधान न किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश प्राप्त रहा। बैठक के उपरांत किसानों का हुजूम नाराबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट सभागार के सामने जाकर नारे बाजी करने लगा। मौके पर उप जिलाधिकारी सदर सिटी मजिस्ट्रेट आये एवं किसानों की समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन देने लगे किंतु किसान संगठन जिलाधिकारी से मुलाकात करने के लिए डटे रहे एवं अवगत कराया कि हम अपना मांग पत्र को जिलाधिकारी को ही देने के लिए अड़े रहे। काफी देर बाद किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर किसान समस्याओं से अवगत कराते हुए अपना मांग पत्र सौपा। बैठक में प्रदेश महासचिव रामकृपाल सिंह गौरी शंकर पांडे जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर इंद्रसेन सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राज नारायण तिवारी जिला उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा तहसील अध्यक्ष बल्दीराय विष्णु शंकर मिश्रा ब्लॉक उपाध्यक्ष बधाइयां अनिल वर्मा ब्लाक अध्यक्ष बधाइयां राम सुरेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष मोतीपुर कमालुद्दीन उर्फ बल्ले वंशराज मौर्य राम अवध मिश्रा ब्लॉक प्रचार मंत्री दुबेपुर गौरी शंकर मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष पी कमाईयांचा सरिता सिंह महिला जिला अध्यक्ष कुसुम पांडे मालती यादव सुषमा धुरिया कुसुम चौहान अनीता जायसवाल कलावती गुप्ता लक्ष्मी विश्वकर्मा पूजा धुरिया रामरति गौतम मंजू गौतम आदि सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment