⚡ ब्रेकिंग News

नए भवन में शिफ्ट हुआ थाना देल्हूपुर, पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ कार्य संचालन

नए भवन में शिफ्ट हुआ थाना देल्हूपुर, पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ कार्य संचालन

केएमबी संजय सिंह 
देल्हूपुर, प्रतापगढ़। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में थाना देल्हूपुर को नए भवन में स्थानांतरित कर पूजा-अर्चना के बाद कार्य संचालन शुरू कर दिया गया।आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नव निर्मित थाना परिसर में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ,जिसमें पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सदर विधायक राजेन्द्र मौर्या और विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल की उपस्थिति में नए थाना भवन से आधिकारिक रूप से पुलिसिंग कार्यों का संचालन प्रारंभ कराया।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार,क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, देल्हूपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम एवं जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। नए भवन में कार्य संचालन शुरू होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पूरे थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष और जनसुनवाई कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि थाना आम जनता के लिए न्याय और सहायता का पहला केंद्र होता है, इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं भरोसेमंद बनाया जाए। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, साफ-सफाई और ऑनलाइन सेवाओं के बेहतर संचालन को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। स्थानीय लोगों ने थाना देल्हूपुर के नए भवन में शिफ्ट होने पर खुशी जताई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस नए थाना भवन से पुलिस कार्य प्रणाली और अधिक मजबूत होगी तथा लोगों को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...