⚡ ब्रेकिंग News

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, रेल ट्रक पर मिला शव

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, रेल ट्रक पर मिला शव

केएमबी शंभू नाथ दुबे
देवरिया। सलेमपुर-वाराणसी रेलखंड पर सोमवार तड़के लगभग 4 बजे एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक मुंबई से अपने घर लौट रहा था। यह घटना लार रोड रेलवे स्टेशन से आगे,सोहनाग और रामपुर बछौर के बीच हुई।जानकारी के अनुसार, युवक कानपुर से गोरखपुर जाने वाली चौरी-चौरा एक्सप्रेस में सवार था। बताया गया कि मऊ स्टेशन पहुंचने के दौरान उसकी परिजनों से मोबाइल फोन पर बात हुई थी।बातचीत के बाद युवक ट्रेन के गेट के पास आकर खड़ा हो गया। लार रोड रेलवे स्टेशन पार करने के बाद सोहनाग और रामपुर बछौर के बीच ट्रेन से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने घटना देखकर तत्काल सलेमपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान आलोक तिवारी पुत्र रॉबिन तिवारी, निवासी पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूपमें हुई। युवक के पास मिली एक डायरी में दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। सलेमपुर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय देवरिया भेज दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...