⚡ ब्रेकिंग News

सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ी

सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ी

केएमबी शंभू नाथ दुबे 
देवरिया। खामपार थाना क्षेत्र में सिगरेट के पैसे मांगने पर एक पान दुकानदार पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई है।यह घटना गुरुवार को हुई। खामपार थाना क्षेत्र के परसिया छितनी सिंह निवासी अंकित गुप्ता गांव में पान की दुकान चलाता है। गुरुवार को मंटू यादव उसकी दुकान पर पहुंचा और सिगरेट पी। जब अंकित ने उससे सिगरेट के पैसे मांगे, तो मंटू ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। मंटू यादव ने अंकित पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में अंकित घायल हो गया, जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
घायल अंकित के पिता कंचन गुप्ता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी। खामपार पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मंटू यादव, पुत्र सुभाष यादव, निवासी जत ऊर, थाना गुठनी, बिहार को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 भी जोड़ दी है। दारोगा रविंद्र नाथ सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...