⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट की बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट की बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

केएमबी शंभू नाथ दुबे
देवरिया। जिले के लार थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को संदिग्ध व्यक्तियोंऔर वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि एक युवक चोरी की बाइक के साथ चनुकी पुलिया के पास मौजूद है। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बभनौली पांडेय निवासी उमेश प्रसाद (22) पुत्र लालजी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से एक सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई। इस बाइक पर यूपी52एसी2430 नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पूछताछ में उमेश प्रसाद ने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं, जिनमें एक स्प्लेंडर प्लस और एक पल्सर बाइक शामिल है। पल्सर बाइक पर भी फर्जी नंबर प्लेट पाई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद सुपर स्प्लेंडर बाइक भाटपाररानी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। वहीं, स्प्लेंडर प्लस बाइक लार थाना क्षेत्रसे चोरी की गई थी। बरामद पल्सर बाइक के संबंध में भी पहले से चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी उमेश प्रसाद के खिलाफ लार थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से चोरी व फर्जी नंबर प्लेट लगाने सहित कई मामले दर्ज हैं।थाना लार के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री और फर्जी नंबर प्लेट लगाने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वाहन खरीदते समय उसके दस्तावेजों की पूरी जांच अवश्य करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधिकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...