⚡ ब्रेकिंग News

आमरण अनशन का चौथा दिन, ब्राह्मण कल्याण संस्थान ने आमरण अनशन पत्रकार को दिया समर्थन

आमरण अनशन का चौथा दिन, ब्राह्मण कल्याण संस्थान ने आमरण अनशन पत्रकार को दिया समर्थन

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। ग्राम भरथीपुर, पोस्ट अमेठी, जनपद अमेठी में चल रहे आमरण अनशन स्थल पर आज ब्राह्मण कल्याण संस्थान के पदाधिकारी पहुंचे और आंदोलनरत पत्रकार त्रिपुरारी पाण्डेय को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया।
पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की आवाज दबाना उचित नहीं है तथा निष्पक्ष जांच कर न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अनशनरत पत्रकार का हालचाल जाना और संघर्ष में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और समर्थन व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...