ताहा मेडिकल स्टोर महोना बजार के निकट निशुल्क स्वास्थ शिविर का भव्य आयोजन
महोना बाजार,अमेठी। क्षेत्रीय नागरिकों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ एवं ताहा मेडिकोज एंड जनरल स्टोर के संयुक्त तत्वावधान में 24 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन ताहा मेडिकोज एंड जनरल स्टोर, निकट महोना पश्चिम बाजार, शुक्ल बाजार रोड, अमेठी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर में अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श प्रदान करेंगे। गैस्ट्रो एवं पेट संबंधी रोगों के लिए डॉ. वासिफ रज़ा, एमएस, एमसीएच, एफआरसीएस (यूके), एफएसीएस (यूएसए), एसोसिएट डायरेक्टर जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक कोलोरेक्टल सर्जन उपस्थित रहेंगे। वहीं, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. असना जहरा नक़वी, एमएस (ऑब्स एंड गायनी), एमआरसीओजी (लंदन) एवं डिप्लोमा इन रिप्रोडक्टिव मेडिसिन (जर्मनी) महिलाओं से संबंधित रोगों का परीक्षण एवं परामर्श देंगी।
आयोजकों के अनुसार शिविर में मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही पात्र एवं जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का सौजन्य प्रो. मुस्ताक अहमद खान द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रीय नागरिकों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
Post a Comment