दो-दो शक्ति पीठों के दर्शनोपरांत शिव की शक्ति लेकर क्षीरसागर में भरा गया जल
तिलोई,अमेठी। सोमवार से क्षेत्र के सिंहपुर ब्लॉक अंतर्गत पेडरिया गांव में सप्तदिवसीय भागवत कथा शुरू हो रही है । कथा से पहले रविवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा पेडरिया गांव में स्थित साकेत धाम से निकल कर शक्ति पीठ मोक्षेस्वरी मंदिर से होते हुए आदि शक्ति अहोरवा भवानी और फिर दत्तहरेश्वर महादेव रामपुर पंवारा पहुंची । महादेव के दर्शनोपरांत यात्रा साकेतधाम स्थित क्षीरसागर पहुंची जहां पर कलशों में जल भरा गया । कथा व्यास आचार्य इंद्रेश कौशिक जी महाराज ने क्षीरसागर में जल में का आचमन करा कर कथा पूर्ण कराने का संकल्प कराया । कथा आयोजक अधिवक्ता सुरेश सिंह ने बताया कि इस कथा के आयोजन से पूरा क्षेत्र प्रसन्न और उत्साहित है । कथा आयोजन कराना मेरे लिए सौभाग्य की बात है । सुरेश सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि मैने तो जीवन की सारी बागडोर देवाधिदेव महादेव के सुपुर्द कर दी है अब जो भी करना होगा वहीं करेंगे । कलश यात्रा में शामिल महेशपुर निवासी युवा कथावाचक दिनेश शास्त्री जी महाराज से कलश यात्रा को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि ऊंट बग्गी और दर्जनों घोड़ों के साथ रथ से सुशोभित यह यात्रा पश्चिमी सिंहपुर में चर्चा का विषय बन गया है । भव्य और विशाल यात्रा से प्रभावित होकर अधिक - अधिक लोग कथा में पहुंचेंगे यही उम्मीद लगाई जा रही है । वहीं यात्रा में शामिल चंद्र प्रकाश शुक्ला बताते हैं कि सैकड़ों की संख्या में चार पहिया वाहनों ने यात्रा की शोभा बढ़ा दी है । कीर्तन गायक रमेश तिवारी उर्फ सुरीला बताते हैं कि सुरेश सिंह धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति हैं वह एक सरल स्वभाव के धनी व्यक्ति हैं यही वजह है कि हजारों की संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए । महेशपुर पंकज गुप्ता ने बताया कि कथा सोमवार से सायं 6 बजे से 10 बजे तक होगी । क्षेत्रीय लोगों को इस कथा में आना चाहिए कथा सुनने से विचारों के साथ - साथ संगत भी सही होती है । फिलहाल कलश यात्रा में अर्जुन सिंह भदौरिया,हीरालाल गुप्ता, दीपू बाजपेई,संतोष मिश्रा,संदीप चौरसिया,दीपू शुक्ला,इंदल पासी,सोनू सिंह,शिव वरदान अवस्थी,राजू शुक्ला,अजय पाल,शिवकुमार यादव अधिवक्ता आदि लोग शामिल हुए ।
Post a Comment