⚡ ब्रेकिंग News

दिल्ली जाने वाली बस ने विद्युत पोल तोड़ा, तीन बाइक व साइकिल क्षतिग्रस्त, मौके पर अफरा-तफ़री का माहौल

दिल्ली जाने वाली बस ने विद्युत पोल तोड़ा, तीन बाइक व साइकिल क्षतिग्रस्त, मौके पर अफरा-तफ़री का माहौल

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। जनपद के बाजारशुकुल क्षेत्र स्थित कटरा चौराहे पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित बस ने विद्युत पोल को टक्कर मार दी, जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी तीन बाइक और एक साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिल्ली की ओर जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूट गया और उसके आसपास खड़े वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों और कस्बावासियों ने तत्परता दिखाते हुए बस को रोक लिया तथा चालक समेत बस को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, वाहनों को नुकसान पहुंचने से उनके मालिकों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...