⚡ ब्रेकिंग News

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निर्देश पर अनाथ बच्चों का हुआ एडमिशन, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी ने तीन बच्चों को स्कूल में दिलाया दाखिला

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निर्देश पर अनाथ बच्चों का हुआ एडमिशन, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी ने तीन बच्चों को स्कूल में दिलाया दाखिला

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के निर्देश पर पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी ने तीन अनाथ बच्चों का स्कूल में दाखिला कराकर उनकी शिक्षा दोबारा शुरू कराने की पहल की। आर्थिक तंगी और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण इन बच्चों की पढ़ाई पिछले तीन वर्षों से बंद थी। जानकारी के अनुसार, बच्चों के माता-पिता के निधन के बाद उनकी शिक्षा रुक गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी बच्चों के घर पहुंचे और परिवार की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय प्रशासन से संपर्क कर तीनों बच्चों का दाखिला सुनिश्चित कराया। विद्यालय में प्रवेश मिलने के बाद बच्चों माधुरी, आकांक्षा और सच्चिदानंद ने खुशी जताते हुए स्मृति ईरानी और पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी के प्रति आभार व्यक्त किया। बच्चों ने कहा कि शिक्षा से जुड़ने का अवसर मिलने से उनके बेहतर भविष्य की उम्मीद फिर से जागी है।पूर्व विधायक ने कहा कि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव या पारिवारिक संकट के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और आवश्यक जरूरतों में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस मानवीय प्रयास से तीनों बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगी है और वे अब फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़कर अपने सपनों को साकार कर सकेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...