बाइक सवार सड़क पर खड़ी बस से टकराए, दो चोटिल
अमेठी। इन्हौना थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी मार्ग पर खड़ी स्कूली बस में बाइक सवार युवक टकरा गए जिससे गिरकर दोनों चोटिल हो गए।
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के मलापुर मजरे लौली निवासी सागर व आशीष इन्हौना जा रहे थे तभी कस्बे के निकट खड़ी एक स्कूली बस से टकरा गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोटिलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को स्वशासी मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया है थानाध्यक्ष इन्हौना विवेक सिंह ने बताया किसी भी तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
Post a Comment