⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी के खानापुर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

अमेठी के खानापुर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के मुताबिक, मोहल्ले के ही एक युवक ने अवैध पिस्टल दिखाने के बहाने मृतक को अपने पास बुलाया था। आरोप है कि इसी दौरान युवक के सीने में गोली मार दी गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर दौड़े। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के मौसेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...