⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी में रेलवे निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, मजदूरों की जान जोखिम में

अमेठी में रेलवे निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, मजदूरों की जान जोखिम में

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जायस थाना क्षेत्र अंतर्गत तहसील तिलोई स्थित गुरु गोरखनाथ रेलवे स्टेशन पर करोड़ों रुपये की लागत से अंडरग्राउंड पास निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। मौके पर कार्य कर रहे मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम करते दिखाई दिए। कड़ी धूप में मजदूर लोहे की सरिया और अन्य निर्माण सामग्री के बीच कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके पास न तो सुरक्षा हेलमेट है, न हाथों में दस्ताने और न ही सेफ्टी बेल्ट जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच कराने तथा मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि करोड़ों रुपये की परियोजना में यदि मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी होगी तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। प्रशासन से दोषी ठेकेदारों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...