अपर पुलिस अधीक्षक ने मदनपुर व गौरीबाजार थाने के रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
देवरिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा थाना मदनपुर एवं थाना गौरीबाजार का भ्रमण कर वहां प्रशिक्षण हेतु आए रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के रहने, खाने, मेस व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिक्रूट आरक्षियों को उपलब्ध कराई जा रही सभी व्यवस्थाएं गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक हों। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट आचरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Post a Comment