⚡ ब्रेकिंग News

स्वर्गीय जयराज गौतम स्मृति प्रयोगशाला का विधायक राजेश गौतम ने किया उद्घाटन

स्वर्गीय जयराज गौतम स्मृति प्रयोगशाला का विधायक राजेश गौतम ने किया उद्घाटन

केएमबी सुनील कुमार
कादीपुर, सुलतानपुर। स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान, हरीपुर, करौदी कला में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और अनुशासन ही जीवन में स्थायी सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्रनिर्माता हैं, इसलिए उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कठिन परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों का पालन ही व्यक्ति को समाज में सम्मान दिलाता है।
विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, नियमित अध्ययन करने और गुरुजनों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
खंड विकास अधिकारी शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के आयोजन प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा और संस्कार दोनों पर समान ध्यान दें।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन मिश्र ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान करना समाज का दायित्व है। इससे न केवल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है बल्कि अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलती है कि वे मेहनत कर आगे बढ़ें। श्री मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में परस्पर स्वस्थ प्रतियोगिता को बढ़ावा देते हैं जिससे वह और परिश्रम कर सफलता को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रबंधक अमरीश मिश्र ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक श्री गौतम ने जयराज गौतम स्मृति प्रयोगशाला का उद्घाटन करते हुए आश्वासन दिया कि विद्यालय में शीघ्र ही स्मार्ट क्लास हेतु सहयोग प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में डा. हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, जगदंबा उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रमादित्य वर्मा, विजय उपाध्याय, विवेकानंद उपाध्याय, ज्ञान तिवारी, मनोज सिंह, संजय मिश्रा, राहुल तिवारी, विजय तिवारी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजक अमरीश मिश्र ने अतिथियों को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा व अँगवस्त्र प्रदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवकुमार, आलोक कुमार, अंतिम मिश्र, धीरज सिंह, सुधाकर, राकेश कुमार, अभिषेक तिवारी, दीपेश सिंह आदि का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर इण्टरमीडिएट के मेधावी दीपांशु अग्रहरि, श्रेया मिश्रा, आस्था उपाध्याय, दिव्या विश्वकर्मा, शिवांगी गौतम, रूपा कनौजिया, कशिश यादव व हाई स्कूल की अर्पिता, कामिनी यादव, तृषा मिश्रा, अभिनव उपाध्याय, रिया यादव,प्रज्ञा तिवारी, कन्हैया खरवार समेत लगभग दो दर्जन मेधावी सम्मानित किए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...