ज्योति सिंह को मिली अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जनपद अमेठी की जिम्मेदारी
अमेठी। शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत अमेठी के अतिरिक्त जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता का तबादला मेरठ कर दिया गया है। वहीं ज्योति सिंह को अमेठी का नया अतिरिक्त जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अर्पित गुप्ता अपने कार्यकाल के दौरान राजस्व, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और जनसुनवाई को लेकर सक्रिय भूमिका में रहे। उनके कार्यकाल में कई प्रशासनिक अभियानों और विकास कार्यों को गति मिली। नई एडीएम ज्योति सिंह के आगमन से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन द्वारा जारी आदेश के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही नई एडीएम ज्योति सिंह कार्यभार ग्रहण कर प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगी। वहीं अर्पित गुप्ता मेरठ में नई जिम्मेदारी निभाएंगे।
Post a Comment