भारतीय किसान यूनियन(भानू) की संगठन विस्तार बैठक संपन्न, कई किसानों को मिली नई जिम्मेदारी
शुकुल बाजार,अमेठी। भारतीय किसान यूनियन भानू, ब्लॉक शुकुल बाजार की संगठन विस्तार बैठक पांडेगंज चौराहे पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में किसानों एवं संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना तथा किसानों की समस्याओं को लेकर व्यापक रणनीति तैयार करना रहा।बैठक के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसमें राजकिशोर पाल को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मनीष तिवारी को ब्लॉक महामंत्री, संत दुबे को ब्लॉक मंत्री, बद्री विशाल तिवारी को ग्राम पंचायत अध्यक्ष तेंदुआ, विकास शुक्ला को ग्राम पंचायत अध्यक्ष एक्कताजपुर, विजय साहू को वाहन प्रमुख, बृजेश शुक्ला को ग्राम पंचायत अध्यक्ष बूबूपुर, बृजेश पांडे को ग्राम पंचायत अध्यक्ष उरेरमऊ और किरण पासी को महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।नव नियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित किसानों एवं संगठन पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा किसानों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान किसानों ने भारतीय किसान यूनियन भानू की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।बैठक में संगठन को लगातार मजबूत करने में जुटे ब्लॉक अध्यक्ष हरिकेश तिवारी की सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता की उपस्थित किसानों और पदाधिकारियों ने खुलकर प्रशंसा की। सभी ने कहा कि हरिकेश तिवारी लगातार क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर किसानों को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को सुनने तथा उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी मेहनत और सक्रिय कार्यशैली के कारण संगठन को ब्लॉक क्षेत्र में निरंतर मजबूती मिल रही है।
बैठक में युवा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, ब्लॉक संरक्षक डॉ. ओंकार नाथ सिंह एवं ब्लॉक प्रभारी बद्री तिवारी की मौजूदगी रही। सभी ने किसानों से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा किसान हितों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहने का आह्वान किया,अंत में उपस्थित किसानों एवं पदाधिकारियों ने “जय जवान, जय किसान” के गगनभेदी नारों के साथ किसानों की एकता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण किसान एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं उत्साह से ओत-प्रोत दिखाई दिया।
Post a Comment