⚡ ब्रेकिंग News

फांसी लगाने जा रहे युवक की जान बचाने वाली यूपी-112 टीम को 10000 रुपए पुरस्कार किया गया सम्मानित

फांसी लगाने जा रहे युवक की जान बचाने वाली यूपी-112 टीम को 10000 रुपए पुरस्कार किया गया सम्मानित

केएमबी खुर्शीद अहमद 
 अमेठी। थाना जगदीशपुर क्षेत्र में एक युवक की जान बचाने वाले यूपी-112 की पीआरवी 5344 के पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक अमेठी ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया।जानकारी के अनुसार, 12 जून 2026 को दोपहर 1:36 बजे यूपी-112 को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरेसर में विवाद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पीआरवी 5344 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने पाया कि एक व्यक्ति ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है और किसी की आवाज का जवाब नहीं दे रहा है।अनहोनी की आशंका को देखते हुए पीआरवी कर्मियों ने बिना देर किए पड़ोसी की छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर जाकर देखा तो व्यक्ति गमछे के फंदे से फांसी पर लटका हुआ था। पुलिसकर्मियों ने तत्काल सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए फंदा काटा और युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से उसकी जान बच गई।इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 ने पीआरवी 5344 के कर्मियों को यूपी-112 मुख्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने टीम को 10 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में कमांडर हरिओम उपाध्याय, सब-कमांडर प्रमिला तिवारी एवं कौशिक सिंह तथा पायलट पवन कुमार सरोज शामिल हैं।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पीआरवी कर्मी लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार से उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में की गई यह त्वरित कार्रवाई पूरे विभाग के लिए गर्व का विषय है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...