अल्पसंख्यक कांग्रेस एवं अनुसूचित जाति की संयुक्त बैठक आयोजित
अमेठी। अमेठी जिले के विधान सभा गौरीगंज स्थान मोहम्मद इस्लाम मार्किट बाबूगंज स्टील फैक्ट्री के पास अल्पसंख्यक कांग्रेस व अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस की संयुक्ति बैठक में जहीर आलम गुर्जर को विधान सभा का प्रभारी नियुक्ति किया गया, गुल मोहमद को नगर अध्यक्ष गौरीगंज, मोहम्मद कयूम को नगर अध्यक्ष मुसाफ़िर खाना, जलील अहमद को ब्लॉक अध्यक्ष जामो, गौरीगंज ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, शाहगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नईम, मुसाफिर खाना ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इस्लाम को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया,जिला अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक सैय्यद हुसैन अशरफ की अध्यक्षता में कार्यकारणी का गठन किया गया। मीटिंग में मुख्य रूप से जिला अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी मतीन अहमद खान जिला अध्यक्ष तुलसी राम पासी अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष प्रभारी धर्मराज बहेलिया आदि मौजूद रहे।
Post a Comment