⚡ ब्रेकिंग News

भीषण गर्मी एवं हीट वेव के चलते यूपी के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश अब 20 मई से 24 जून तक

भीषण गर्मी एवं हीट वेव के चलते यूपी के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश अब 20 मई से 24 जून तक

केएमबी संवाददाता
 लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय और मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में गर्मी और हीट वेव को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है। अब हर वर्ष 20 मई से 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। 21 जून को योग दिवस पर बच्चे और शिक्षक मिलकर योग दिवस मनाएंगे, 22 जून से 24 जून तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। 25 जून से बच्चे स्कूल आएंगे।
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। अब तक बेसिक शिक्षा परिषद के शैक्षणिक कैलेंडर में हर वर्ष 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश निर्धारित था। 16 जून से स्कूल खुल गए थे। अब 25 जून को बच्चे स्कूल जाएंगे। पिछले कुछ वर्षों से भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारियों को स्थानीय स्तर पर अवकाश बढ़ाने का निर्णय लेना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्थायी रूप से अवकाश की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...