⚡ ब्रेकिंग News

रोजगार का झांसा देकर युवाओं से हजारों रुपये ऐंठने का आरोप, ब्लॉक परिसर में हंगामा

रोजगार का झांसा देकर युवाओं से हजारों रुपये ऐंठने का आरोप, ब्लॉक परिसर में हंगामा

सैकड़ों युवकों ने एजेंटों को घेरा, नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

केएमबी खुर्शीद अहमद
शुकुल बाजार, अमेठी। विकासखंड शुकुल बाजार परिसर में लगे एक रोजगार शिविर में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया जब सैकड़ों युवकों ने नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस संबंधित लोगों को थाने ले गई। युवकों का आरोप है कि सुरक्षा गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे ₹10,500 से लेकर ₹21,000 तक वसूले गए। उन्हें 18 से 32 हजार रुपये मासिक वेतन का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में मात्र 9 हजार रुपये वेतन की बात कही गई। पैसा वापस मांगने पर टालमटोल किए जाने का भी आरोप है।वहीं, कैंप में मौजूद एजेंटों ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि ली गई धनराशि नियमानुसार प्रक्रिया के तहत है। पीड़ित युवकों ने मामले में ठगी व धोखाधड़ी की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...