⚡ ब्रेकिंग News

अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर: चांद कॉलेज के पास 35 अवैध झुग्गी-झोपड़ियां हटाईं

अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर: चांद कॉलेज के पास 35 अवैध झुग्गी-झोपड़ियां हटाईं

केएमबी ब्यूरो
छिंदवाड़ा। चांद नगर में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 अवैध कच्चे मकानों एवं झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रभात मिश्रा के निर्देशन में राजस्व एवं प्रशासनिक अमले ने चांद कॉलेज के समीप स्थित शासकीय भूमि पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जों को हटाया। प्रशासन के अनुसार उक्त भूमि पर लंबे समय से छोटे-बड़े कच्चे आवास एवं झोपड़ियां बनाकर अतिक्रमण किया गया था। कार्रवाई के दौरान खाली पड़ी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया गया, जबकि जिन लोगों ने पक्के मकान एवं स्थायी निर्माण कर रखे हैं, उन्हें सात दिन के भीतर भूमि खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि में कब्जा नहीं हटाने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार शासकीय भूमि पर कब्जे बढ़ रहे थे, जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए।तहसीलदार सुधीर मोहन अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज के पास शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्मित 35 कच्चे मकानों को हटाया गया है। पक्के निर्माण करने वाले कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...