⚡ ब्रेकिंग News

आगामी मुहर्रम पर्व की दष्टिगत गोसाईगंज बाजार में स्थानीय प्रशासन की संयुक्त पेट्रोलिंग

आगामी मुहर्रम पर्व की दष्टिगत गोसाईगंज बाजार में स्थानीय प्रशासन की संयुक्त पेट्रोलिंग

केएमबी संवाददाता
 सुलतानपुर। आगामी मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर तथा थाना गोसाईगंज पुलिस टीम द्वारा कस्बा गोसाईगंज में संयुक्त रूप से फुट पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संवेदनशील स्थलों, प्रमुख मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया गया तथा आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही, अराजक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
सुलतानपुर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनपद पुलिस आगामी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...