⚡ ब्रेकिंग News

ग्राम चौपाल में गूंजी सरकार की उपलब्धियां, विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

ग्राम चौपाल में गूंजी सरकार की उपलब्धियां, विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

केएमबी ब्यूरो अरविंद पासवान 
पनियरा,महराजगंज। विकासखंड पनियरा के ग्राम सभा गेहुअना में आयोजित ग्राम चौपाल में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश शुक्ला रहे। चौपाल के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ लेने में रुचि दिखाई। खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार ने विकासखंड में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं एसडीआई शिव कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पनियरा उमेश चंद जायसवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र सिंह प्रधान, जिला महामंत्री बबलू यादव, उमेश प्रजापति मंडल अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गिरी, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार पासवान,पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, अंगद गुप्ता, ग्राम प्रधान व प्रशासक ओमप्रकाश कन्नौजिया ग्राम चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं का समाधान तथा योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...