⚡ ब्रेकिंग News

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने तहसील जयसिंहपुर में सुनी जन समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने तहसील जयसिंहपुर में सुनी जन समस्याएं

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी सुलतानपुर एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा तहसील जयसिंहपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों का किया गया निस्तारण।
आज दिनांक 20.06.2026 को तहसील जयसिंहपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सुलतानपुर इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम द्वारा जन सामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में उपस्थित फरियादियों द्वारा अपनी अपनी शिकायतें प्रस्तुत की गईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...