⚡ ब्रेकिंग News

बंथरा के उम्मेद खेड़ा में श्रद्धा और सेवाभाव के साथ आयोजित हुआ बड़ा मंगल भंडारा

बंथरा के उम्मेद खेड़ा में श्रद्धा और सेवाभाव के साथ आयोजित हुआ बड़ा मंगल भंडारा

केएमबी ब्यूरो
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर बंथरा क्षेत्र के ग्राम उम्मेद खेड़ा में मंगलवार को बड़े मंगल के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में गांव के लोगों, समाजसेवियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे का आयोजन विमलेश कुमार, योगेंद्र कुमार, उमेश कुमार, हरीश कुमार, मोनू कुमार एवं योगेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और लोगों ने श्रद्धापूर्वक हनुमान जी का स्मरण करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश देता है। इसी भावना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि आयोजकों के परिवार की महिलाओं ने भी भंडारे की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिलाओं ने प्रसाद वितरण, भोजन व्यवस्था और श्रद्धालुओं के स्वागत में सक्रिय सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। भंडारे में उपस्थित ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और सद्भावना को मजबूत करते हैं। देर शाम तक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...