⚡ ब्रेकिंग News

किसान समस्याओं को लेकर एसडीएम लंभुआ से किसान प्रतिनिधियों ने की वार्ता

किसान समस्याओं को लेकर एसडीएम लंभुआ से किसान प्रतिनिधियों ने की वार्ता 

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की वार्ता उप जिलाधिकारी प्रीति जैन की अध्यक्षता में तहसील मीटिंग हॉल में 2:00 से संपन्न हुई जिसमें वार्ता के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी जैसे पुलिस विभाग से क्षेत्राधिकारी, वन विभाग से वन क्षेत्र अधिकारी, नहर विभाग से एसडीओ, विद्युत विभाग से एसडीओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अधीक्षक, सप्लाई विभाग से इंस्पेक्टर एवं राजस्व से तहसीलदार उपस्थित रहे। वार्ता के क्रम में 01 जून 2026 को दिए गए मांग पत्र पर विभाग वार वार्ता हुई। इसमें कुछ समस्याओं का निस्तारण हो गया है कुछ में नहीं हो पाया है।संबंधित विभाग के अधिकारियों को उपजिलाधिकारी द्वारा निर्देशित करते हुए कहा गया है कि किसानों की लंबित समस्याओं का निस्तारण अति शीघ्र कर अवगत कराये। वार्ता में जिलाध्यक्ष गौरीशंकर पांडे जिला उपाध्यक्ष रमेश दुबे तहसील उपाध्यक्ष अरविंद उपाध्याय प्रभारी उमाशंकर यादव अध्यक्ष गौरीशंकर ब्लॉक प्रभारी राम अचल तिवारी वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष विष्णु शंकर मिश्रा महिला जिलाध्यक्ष सरिता सिंह महिला ब्लॉक अध्यक्ष पूजा धुरिया विमल तिवारी ब्रह्मदेव मिश्रा वंशराज मौर्य आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। वार्ता मे कानूनगो राजेश गौतम द्वारा किये गए धारा 24 मे गलत सीमांकन को लेकर उपजिलाधिकारी से कानूनगो के बिरुद्ध बिधिक कार्यवाही करने की मांग की गई। वार्ता के उपरान्त किसानो ने सर्ब सहमती से निर्णय लिया है कि यदि ऐसे भ्रष्ट कानूनगो के खिलाफ बिधिक कार्यवाही न की गयी एवं नहर मे अति शीघ्र पानी नही आता है तो एवं अघोषित विद्युत कटौती बन्द नही की जाती है तो किसान आर-पार की लड़ाई लड़ने पर मजबूर होगा जिसकी सम्पूर्ण जिमेदारी शासन व प्रशासन की स्वयं की होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...