⚡ ब्रेकिंग News

नाबालिग किशोरी का फंदे से लटकता मिला शव, रहस्यमयी घटना से गांव में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

नाबालिग किशोरी का फंदे से लटकता मिला शव, रहस्यमयी घटना से गांव में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

केएमबी खुर्शीद अहमद 
 अमेठी। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे मंजूशाह मजरे हसवासुरवन गांव में उस वक्त अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना आत्महत्या है, दुर्घटना है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है—आखिर नाबालिग किशोरी की मौत के पीछे की वजह क्या है?

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...