⚡ ब्रेकिंग News

सिवान के लाल आर्यन सौरभ बने बीडीओ, बरनवाल समाज में खुशी की लहर

सिवान के लाल आर्यन सौरभ बने बीडीओ, बरनवाल समाज में खुशी की लहर

केएमबी मुकुल बरनवाल
सिवान जिले के राजपुर गांव निवासी आर्यन सौरभ ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पद पर चयनित होकर जिले एवं समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे बरनवाल समाज में हर्ष का माहौल है।
आर्यन सौरभ, मिर्जापुर में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर कार्यरत श्री संजय बरनवाल के सुपुत्र तथा समाज के सम्मानित वरिष्ठजन स्वर्गीय भगवतीशरण बरनवाल के पौत्र हैं। उनकी सफलता कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और पारिवारिक संस्कारों का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।
समाज के लोगों ने कहा कि आर्यन की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनके चयन से न केवल परिवार बल्कि पूरे बरनवाल समाज का गौरव बढ़ा है।
बरनवाल समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने आर्यन सौरभ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा विश्वास जताया है कि वे एक कुशल और जनहितैषी अधिकारी के रूप में समाज एवं राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...