⚡ ब्रेकिंग News

छह माह में ढही मॉडल इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवाल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

छह माह में ढही मॉडल इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवाल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी जिले के धरौली गांव स्थित पंडित दीनदयालब उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत लाखों रुपये की लागत से निर्मित बाउंड्रीवाल महज छह माह के भीतर ही ढह गई। इस घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संबंधित अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कार्यदाई संस्था द्वारा निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि दीवार निर्माण में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री की जगह बालू और पीले ईंटों का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते दीवार कमजोर साबित हुई और कुछ ही महीनों में धराशायी हो गई।
गनीमत रही कि यह हादसा देर शाम हुआ, जब विद्यालय में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी नहीं थी। यदि दीवार स्कूल के समय गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि बाउंड्रीवाल गिरे हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है और इसकी सूचना संबंधित उच्चाधिकारियों को तत्काल दे दी गई थी। बावजूद इसके अब तक पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत हुए इस निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। लोग दोषी कार्यदाई संस्था के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि सरकारी धन की बर्बादी रोकी जा सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...