भाभी के जेवर पर देवर की नजर, जायस पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किया खुलासा, चोरी का हार और झुमकी बरामद
अमेठी पुलिस ने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी ही भाभी के घर से सोने के जेवर चोरी कर लिए थे और घटना के बाद फरार हो गया था। जायस पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत जायस थाना पुलिस को यह सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी रोहित कौशल उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने 17 जून की शाम अपनी भाभी के घर से हार और झुमकी चोरी की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से पीली धातु का एक हार एवं एक जोड़ी झुमकी बरामद कर ली।गिरफ्तार आरोपी रोहित कौशल उर्फ गुड्डू पुत्र मेवालाल, निवासी पुरानी बाजार अट्ठाफगंज, कस्बा एवं थाना जायस, जनपद अमेठी का रहने वाला है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह,उपनिरीक्षक रजोल सिंह, उपनिरीक्षक श्रीनाथ मिश्र एवं कांस्टेबल पंकज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Post a Comment