⚡ ब्रेकिंग News

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप: छोटे भाई ने ही बड़े भाई, भाभी और भतीजे की कर दी निर्मम हत्या



गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप: छोटे भाई ने ही बड़े भाई, भाभी और भतीजे की कर दी निर्मम हत्या

केएमबी ब्यूरो आनंद कुमार
गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ बुजुर्ग गांव में ट्रिपल मर्डर हुआ है। परिवार के छोटे भाई पर ही इन हत्याओं का आरोप है। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, उनकी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी है। घटना की सूचना पाकर, एसएसपी, एसपी दक्षिणी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या के आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ बुजुर्ग निवासी अपने कमरे में सो रहे थे। सोते समय उसके नाबालिग भाई ने रात में धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में अमित गुप्ता (35), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (32) और 3 वर्षीय बेटा रेयांश गुप्ता शामिल है। अमित गुप्ता के पिता हरिलाल की तहरीर पर बांसगांव पुलिस एफआईआर दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांसगांव थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया की भोर में सूचना मिली कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर देखा तो कमरे में तीन शव पड़े हुए थे। इनकी शिनाख्त, अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता, और बेटा रेयांश के रूप में हुई। पुलिस ने जब घर की जांच की तो नाबालिग आरोपी छत पर दुबका हुआ था। उससे पूछताछ में पता चला कि वह उपेक्षित महसूस कर रहा था और उसे लग रहा था कि पिता उसको तवज्जो नहीं दे रहे हैं।
पहले कस्बे में दुकान थी, जिसे वह संचालित कर रहा था, लेकिन अमित गुप्ता के आने के बाद उस दुकान पर अमित गुप्ता बैठने लगे। इसी वजह से उसने हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में लिया है और सभी बिंदुओं को एकत्र कर मामले की तरह तक जाने की कोशिश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...