क्राइम मीटिंग में एसपी सुल्तानपुर चारु निगम ने मातहतो के कसे पेंच एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था हेतु दिए सख्त निर्देश
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 15.06.2026 को अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन; कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु दिए कड़े निर्देश। चारू निगम, पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार दिनांक 15.06.2026 को पुलिस लाइन्स सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) तथा सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करना तथा पुलिस कर्मियों की समस्याओं का निवारण करना है।सैनिक सम्मेलन के दौरान सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने थानों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों की समस्याओं को 'सैनिक सम्मेलन रजिस्टर' में अंकित करते हुए उनके निराकरण हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त कर गोष्ठी में प्रस्तुत करेंगे, जिससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया जा सके। अपराध गोष्ठी के दौरान कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने तथा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गहन समीक्षा की गयी। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी, जी०आर०पी० थानाध्यक्ष तथा सभी शाखाओं (क्राइम ब्रांच, स्वाट, सर्विलांस, महिला अपराध प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया सेल, लोक शिकायत, आईजीआरएस आदि) के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Post a Comment