⚡ ब्रेकिंग News

जन शिक्षण संस्थान लखनऊ, साक्षरता निकेतन परिसर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना अभियान के अंतर्गत ऋण आवेदन शिविर का सफल आयोजन


जन शिक्षण संस्थान लखनऊ, साक्षरता निकेतन परिसर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना अभियान के अंतर्गत ऋण आवेदन शिविर का सफल आयोजन

मंडल ब्यूरो सरोज त्रिपाठी
लखनऊ। जन शिक्षण संस्थान (सा.नि.) द्वारा साक्षरता निकेतन परिसर मे दिनांक 15-06-2026 को मुख्यमंत्री युवा उदयमी विकास अभियान अंतर्गत ऋण हेतु आवेदन शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त युवक-युवतियों सहित स्वरोजगार के इच्छुक लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा बैंक ऋण सुविधाओं से जोड़ना था।
कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द के श्री के. के. पाण्डेय एवं उनकी टीम द्वारा प्रतिभागियों को स्वरोजगार, सूक्ष्म उद्यम स्थापना एवं व्यवसाय विस्तार हेतु उपलब्ध ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही ऋण आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं सरकारी सहायता योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करते हुए पंजीकरण भी किया गया। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान (सा.नि.) के निदेशक सौरभ कुमार खरे ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उदयमी विकास अभियान ऋण शिविर युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जन शिक्षण संस्थान द्वारा कौशल विकास के साथ-साथ प्रशिक्षार्थियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे वे अपने व्यवसाय स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। इस अवसर पर अंतर्गत 40 लाभर्थियों ने पंजीकरण कराया तथा लगभग 70 लाभार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जन शिक्षण संस्थान (सा0नि0) के कार्यक्रम अधिकारी श्री तपन साहू, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम मिश्रा, लेखाकार श्री आदित्य मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री गौरी शंकर सिंह, फील्ड असिस्टेंट कम क्लर्क श्री राघवेंद्र गुप्ता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रशिक्षिका सुश्री प्रियंका त्रिपाठी, अंचला देवी, अनीता आनद सहित लाभार्थी, प्रशिक्षार्थी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...