लखीमपुर सड़क हादसा: कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, सुल्तानपुर निवासी पति-पत्नी समेत 3की दर्दनाक मौत
लखीमपुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के शास्त्री नगर के रहने वाले विमल सिंह अपने पत्नी और बच्चों के साथ हरिद्वार छुट्टियां मनाने गए थे। मंगलवार तड़के वह हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी लखीमपुर खीरी के चपरतला क्षेत्र पहुंची, अचानक अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी दो किलोमीटर तक घिसटती रही और घिसटते हुए लखीमपुर तक पहुंच गई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
पति-पत्नी और भांजी की मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद विमल सिंह (40) उनकी पत्नी वंदना सिंह पटेल (30) और आलीख्या वर्मा (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो बच्चों के पैर फ्रैक्चर हो गए है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। साथ ही बच्चों के मामा की हालत गंभीर है, उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन सुल्तानपुर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Post a Comment