⚡ ब्रेकिंग News

शादी टूटने से आहत युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

शादी टूटने से आहत युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। रामगंज थाना क्षेत्र में शादी टूटने से आहत एक 18 वर्षीय युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने लड़की पक्ष पर प्रताड़ना व शादी तोड़ने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रायपुर निवासी आयुष राव पुत्र संगम लाल के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि शादी टूटने और मानसिक तनाव के कारण आयुष ने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामगंज चौकी इंचार्ज विकास कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर लड़की पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...