राज्य कर विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित
कादीपुर, सुलतानपुर। राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने जहां जी यस टी के प्रावधानों व नई व्यवस्थाओं का जिक्र किया वहीं उपस्थित व्यापारियों नें व्यापार में आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में प्रश्न भी पूछकर समाधान किया।नगर पंचायत के वंदन सभागार में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल नें किया जिसमें उपस्थित डी सी राज्य कर विभाग खन्ड दो अभिषेक प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि राज्य कर विभाग व व्यापारियों के बीच संवाद एक पारदर्शी व सुगम प्रणाली के लिए आवश्यक है । श्री सिंह ने कहा कि हाल में ही उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नए नियम व प्रावधान लागू किए गए हैं उसमें जो भी तकनीकी समस्याएं आ रही हैं उसका निदान किया गया है। उन्होंने बताया कि आई टी सी का लाभ लेने के लिए आपूर्तिकर्ता के जीएसटी आर -1 का मिलान आवश्यक है क्योंकि यह भी आवश्यक है कि आपूर्तिकर्ता टैक्स जमा किया कि नहीं यह भी देखना आवश्यक है।
उक्त अवसर पर उपस्थित राज्य कर विभाग के ए सी रियाज अहमद ने भी जी यस टी के नियमों की जानकारी दिया तथा ई वे बिल आदि में आ रही परेशानियों को सरल बनाने व उसके तकनीक को बताया। कार्यक्रम में राज्य कर अधिकारी खन्ड तीन बृजेश कुमार मौर्य,व राज्य कर विभाग अधिकारी खन्ड दो राहुल शर्मा ने भी व्यापारियों से निडर होकर व्यापार करने की सलाह देते हुए उन्हें समय के भीतर टैक्स व रिटर्न दाखिल करने की बात कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने आए हुए अधिकारियों के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल व जन उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सन्तोष कुमार अग्रहरि के अलावा अन्य प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे जिन्होंने राज्य कर विभाग अधिकारियों का स्वागत किया।
Post a Comment