जीएसटी विभाग में व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक, कर समस्याओं के समाधान और अनुपालन बढ़ाने पर जोर
सुल्तानपुर। जीएसटी विभाग कार्यालय में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डी,सी लोहितेश सरन, ने की ओर जीएसटी विभाग के अधिकारी डी,सी अभिषेक सिंह, ए,सी रियाज अहमद और ए,सी पंकज कुमार बैठक में मौजूद रहे । बैठक में उद्योग व्यापार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन सहित उद्योग व्यापार एसोसिएशन के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य ओर बड़ी संख्या में व्यापारी सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों की कर संबंधी समस्याओं को समयबद्ध तरीके से दूर करने और विभाग के प्रति उनके विश्वास को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। मुख्य चर्चा के बिंदु:रिटर्न न भरने वाले व्यापारियों को नियमित जीएसटी अनुपालन के लिए प्रोत्साहित करना। सभी करदाताओं को जीएसटी पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए प्रेरित करना। खंड स्तर पर अपंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करना तथा पंजीकरण का विस्तार करना। जीएसटी 2.0 के अंतर्गत आए नवीन प्रावधानों, व्यापारी हितैषी सुधारों तथा ई-इनवॉयसिंग की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण किया जाएगा। उद्योग व्यापार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने विभाग की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि ऐसी बैठकें व्यापारियों और प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी।यह बैठक व्यापारियों को जीएसटी व्यवस्था के प्रति जागरूक और अनुपालन करने वाला बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। उद्योग व्यापार एसोसिएशन पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे है
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री बाल गोविंद मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मु0शफीक खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम आर,नंद वंशी, राष्ट्रीय सचिव आसिफ अंसारी, प्रदेश सचिव विनय सेन, , प्रदेश सचिव, शमसुज्जुहा हाशमी, मंडल सचिव राहुल दूबे , मंडल सचिव इंद्र जीत दुबे, राम प्रसाद, आदि लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment