किशनपुर के सार्वजनिक कुएं में अज्ञात व्यक्ति ने डाला जहरीला पदार्थ, कुएं में बाउंड्रीवाल न होने के कारण घटी घटना
छिंदवाड़ा। आदिवासी जनपद पंचायत बिछुआ की किशनपुर पंचायत में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सार्वजनिक कुएं में जहरीला पदार्थ डाल दिया गया जिसमें कुछ सल्फास की अंश भी देखने को मिला है कुएं के ऊपर जो जली रखी है उसके ऊपर सल्फास पाउडर के कुछ निशान भी देखने को मिले हैं। कुएं की साइड में भी सल्फास के पाउडर दिखे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस कुएं में जहर डाला गया है। कुएं से कुछ मृत्यु पदार्थ निकल गए हैं मछली कीड़े मकोड़े आदि मर चुके हैं जिसमें ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों ने भी इस पानी का सेवन किया है। पूरे गांव में पानी का वितरण हो चुका है जिसमें कुछ लोगों ने पानी भी पी लिया है और पानी में फेस कैसा बन रहा है। इस कारण से कुछ लोगों ने सवाल किया और पानी को तुरंत बंद कराया गया। कुएं के पास जाकर देखा गया कि कुएं में क्या कारण से नल में पानी फेस आ रहे हैं। जब जाकर देखा गया तो वहां पर सल्फास पाउडर के कुछ अंश मिले हैं। कुएं की जालियों में कुएं के साइड में और कुएं के अंदर से सल्फास के पैकेट और कुछ मछली कुछ जीव जंतु मतलब जहर से जो मर चुके, जीव जंतु उनको निकल गया है और पानी भी निकला गया जो सैंपल के लिए जांच के लिए भेजा गया है।
Post a Comment