सरोजनी नगर मंडल में शक्ति केंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, टीम राजेश्वर के नेतृत्व में भव्य मोटर साइकिल भ्रमण
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, सरोजनी नगर मंडल, दक्षिण प्रथम की संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक आज मानस नगर स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ सशक्तिकरण अभियान और जनसंपर्क की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव जी ने की। बैठक के उपरांत _टीम राजेश्वर_ के बैनर तले मंडल के सभी पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों एवं सैकड़ों निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने मोटर साइकिल भ्रमण के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। लगभग 30 मोटर साइकिलों का काफिला भाजपा के ध्वज और डॉ. राजेश्वर सिंह के समर्थन में नारों के साथ निकला।
भ्रमण का विस्तृत मार्ग:
यह जनसंपर्क भ्रमण मानस नगर से प्रारंभ हुआ। इसके बाद नारायणपुरी, अलीनगर सुनहरा, हिन्द नगर की गलियों से होते हुए बेहसा पहुंचा। बेहसा में स्थानीय नागरिकों द्वारा कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात काफिला चिल्लावा होते हुए गौरी गांव में समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
बैठक एवं भ्रमण में इन वरिष्ठ नेताओं की रही विशेष उपस्थिति:
विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार मिश्रा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनी नगर विकास का मॉडल बना है। मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव जी ने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
मंच पर मंडल महामंत्री राजन गुप्ता, मंडल मंत्री प्रीतम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, पूर्व नामित पार्षद सरबजीत सिंह, सेक्टर संयोजक दिव्यांक सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त करुणा शंकर उपाध्याय, कमल नयन मिश्रा, दिलीप रावत, सुमित दास, शोभित सिंह, सिद्धांत तिवारी, विवेक, ओम नारायण सोनी, कुलदीप वर्मा, वीर पाल सिंह, विकास सिंह, अभय सिंह, संतोष देवी, शोभा जी, नंदिनी छाया, जगत सिंह, प्रज्ञा सिंह, दीपक विश्वकर्मा, उमा शंकर, शिव नायक दुबे, अनुराग केसरी, अम्बेश्वरी अवस्थी, कशिश पनेसर, विशाल गौतम, अमित कुमार मौर्य, नवल प्रताप सिंह, शिव कुमार रावत, सुशील कुमार, अनूप मौर्य, प्रदीप मौर्य, अजय कुमार, दशरथ यादव, मधुर यादव, राजश्री, शरद रावत, सिद्धांत कुमार, ज्योति वर्मा, प्रदीप प्रजापति, राजेश प्रताप, राजन कुमार, संदीप रावत, मनमोहन, संजय गुप्ता, विमला परमार, विष्णु पांडे, अशोक बाजपेयी, शिव कुमार पांडे, नीतू द्विवेदी, नीलम रावत, उमा शंकर वर्मा, रंजीत सिंह, अर्पणा द्विवेदी, सौरभ सिंह, अनिल दुबे, अशोक दास, के.के. प्रजापति सहित मातृशक्ति एवं युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यकर्ताओं का संकल्प:
भ्रमण के समापन अवसर पर गौरी गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सरोजनी नगर के लोकप्रिय, कर्मठ एवं विकास पुरुष विधायक मा. डॉ. राजेश्वर सिंह जी को एक लाख से अधिक मतों के ऐतिहासिक अंतर से विजयी बनाकर पुनः लखनऊ से विधानसभा भेजा जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को घर घर तक पहुंचाया है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनता से सीधे जुड़ाव के कारण आज प्रत्येक बूथ पर भाजपा और मजबूत हुई है।
Post a Comment