NEET परीक्षा के लिए SP चारू निगम ने दिए सख्त निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
सुलतानपुर। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET(UG) परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश जारी किए।
SP ने दिए ये निर्देश
1. समय पर पहुंचें: सभी पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्रों पर तय समय से पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
2. गोपनीयता जरूरी: परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता हर हाल में बनाए रखें।
3. शालीन व्यवहार: अभ्यर्थियों और अभिभावकों से शालीनता से पेश आएं।
4. यातायात-व्यवस्था: परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था व यातायात सुचारु रखें।
5. अफवाह पर रोक: किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह पर तत्काल कार्रवाई करें।
एसपी चारू निगम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाकर परीक्षा संपन्न कराएं।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक बृजनरायण सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जनपद पुलिस ने NEET परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर समुचित सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की है।
Post a Comment