⚡ ब्रेकिंग News

आरआरसी सेंटर में प्लास्टिक प्रबंधन, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का निर्देश

आरआरसी सेंटर में प्लास्टिक प्रबंधन, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का निर्देश

केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर। जनपद में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा विकास खंड जयसिंहपुर की ग्राम पंचायत बरौसा में स्थापित रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर संचालित गतिविधियों एवं अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
         जिलाधिकारी महोदय ने प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन पर विशेष बल देते हुए इसके पृथक्करण एवं सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरआरसी सेंटर को एक मॉडल कूड़ा घर के रूप में विकसित किए जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा, ताकि यह अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सके।
         निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत में प्रतिदिन डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए तथा कूड़ा संग्रहण वाहनों में अतिरिक्त कम्पार्टमेंट बनाकर गीले एवं सूखे कचरे का पृथक-पृथक संग्रहण किया जाए। उन्होंने कूड़े के सुरक्षित पृथक्करण एवं उसके समुचित निस्तारण के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।
   जिलाधिकारी महोदय ने ग्राम पंचायत में उत्सर्जित होने वाले गोबर का उपयोग करते हुए ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट पिट में उसका निस्तारण कर गुणवत्तापूर्ण जैविक खाद तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे स्वच्छता को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ जैविक खेती को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
  निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा आरआरसी सेंटर के समीप स्थित तालाब का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाब की साफ-सफाई एवं समुचित रखरखाव को देखकर जिलाधिकारी महोदय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की तथा इसी प्रकार स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), जिला सलाहकार, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रशासक, खंड प्रेरक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...