कटका क्लब सामाजिक संस्था ने सामाजिक कार्यकर्ता भरत तिवारी की स्मृति में आयोजित की श्रद्धांजलि सभा
कार्यक्रम का नेतृत्व नरेंद्र देव तिवारी ने किया। इस अवसर पर कटका क्लब के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ऋषभदेव शुक्ला ने कहा कि भरत तिवारी ने निस्वार्थ भाव से समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा की। ऐसे व्यक्तित्व का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके विचार और सेवा कार्य आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
वहीं कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र 'विनम्र' ने कहा कि समाज सेवा केवल एक कार्य नहीं बल्कि जीवन जीने का सर्वोत्तम माध्यम है, जिसका उदाहरण भरत तिवारी थे। उन्होंने कहा कि संस्था उनके अधूरे सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगी और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेती है।
इस मौके पर धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिनेत्र पांडेय एवं भाजपा नेता प्रदीप मिश्र 'सरकार' ने संयुक्त रूप से कहा कि भरत तिवारी का सरल स्वभाव, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे समाजसेवी कभी वास्तव में विदा नहीं होते, बल्कि अपने कार्यों और आदर्शों के माध्यम से हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं। इस मौके पर कौशल दुबे, संतोष मिश्र, सोनू तिवारी बरौला, सौम्य शुक्ला, मोनू तिवारी, बृजेंद्र मिश्र, मनीष पांडेय, हर गोविंद पांडेय, गौरव, सचिन, शिवम शुक्ला, दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। ।
Post a Comment