आईजीआरएस मासिक रैंकिंग माह जून 2026 में जनपद अमेठी पुलिस को प्रदेश में प्राप्त हुआ प्रथम स्थान
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह (नोडल अधिकारी आईजीआरएस) के पर्यवेक्षण में व प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक श्री चन्द्रशेखर के कुशल नेतृत्व में थानों पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण व शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये संतुष्टि फीडबैक के आधार पर शासन द्वारा मासिक रैंकिंग जारी की जाती है । Integrated Grievance Redressal System (IGRS)/(एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) में उ0प्र0 शासन द्वारा माह जून 2026 हेतु जारी की गयी रैंकिंग में जनपद अमेठी के समस्त थानों एवं जनपद अमेठी पुलिस को 100% अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है । उक्त सराहनीय कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय व जनपद के थानों पर आईजीआरएस में नियुक्त पुलिसकर्मियों की प्रसंशा की गयी तथा भविष्य में भी पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया ।
Post a Comment